Roorki News: राशन कार्ड में यूनिट चढ़वाने को घंटों लाइन में लग रहे ग्रामीण
रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: राशन कार्ड में यूनिट दर्ज करने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों को हर रोज गर्मी में घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके बाद भी उनका नंबर नहीं आ पा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी प्रकट करते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पिछले कुछ दिनों से राशन कार्ड में यूनिट दर्ज करने का कार्य शुरू किया गया है। साइट खुलने के बाद कई ग्रामीण रोजाना खाद्य पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। लेकिन वहां पर उन्हें आपा धापी में लाइन में लगकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को यूनिट चढ़वाने पहुंचे ग्रामीण पोपिन कुमार व अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा ठीक प्रकार से कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से उन्हें घंटों गर्मी में लाइन में लगना पड़ रहा है। ग्रामीण अमन व रंजीत का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.