Roorki News: रावण दहन के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, आतिशबाजी से जगमगाए कस्बे
रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व कलियर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इमलीखेड़ा, बाजूहेड़ी और धनौरी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रावण दहन किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और लोगों ने मेले का आनंद लिया। इमलीखेड़ा में युवा रामलीला समिति और बाजूहेड़ी में रामलीला समिति की ओर से दशहरा पर्व का शुभारंभ पूजन के साथ किया गया। दोपहर बाद इमलीखेड़ा में रामलीला प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पहुंची। वहीं, बाजूहेड़ी में शोभायात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर नहर किनारे पुल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का कस्बे में कई स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.