Roorki News: रायपुर में जहरीले सांप के डंसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत
रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। लक्सर क्षेत्र के रायपुर गांव में शनिवार शाम जहरीले सांप के डंसने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बरसात के मौसम में लगातार बढ़ रही सांप निकलने की घटनाओं के बीच इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मृतक बच्ची के दादा जाकिर हुसैन ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे पास के धान के खेत से एक विषैला सांप उनके घर में घुस आया। इसी दौरान उनकी तीन वर्षीय पोती अंबिया घर से बाहर निकली, तभी घात लगाए बैठे सांप ने उसे डंस लिया। बच्ची की हालत बिगड़ते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.