रुडकी, अक्टूबर 17 -- Roorki News: बीटी गंज रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार रात राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम-हनुमान मिलन के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार रात रामलीला का शुभारंभ हनुमान जी और भगवान श्रीराम के मिलन के प्रसंग से हुआ। इसके बाद राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और माता सीता की खोज के प्रसंगों का मंचन किया गया। अंत में हनुमान जी के पराक्रम और लंका दहन की लीला ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: सुग्रीव-राम मित्रता और बाली वध का भावपूर्ण मंचन कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने तालियां बजाक...