रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। श्री राम द्वार से प्रेम कुंज तक जाने वाले नाले के पक्के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को आईआईटी उपनिदेशक प्रवीण कुमार ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे नाले का सर्वे किया गया। उपनिदेशक ने आश्वासन दिया कि नाले का आरसीसी निर्माण कार्य अगली बरसात से पहले करा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आईआईटी इंफ्रास्ट्रक्चर विभाग के प्रो. इंद्रदीप सिंह, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों ने नाले की स्थिति, जल निकासी और निर्माण की जरूरतों का जायजा लिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से नाले के पक्के निर्माण की मांग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...