Roorki News: रामनगर में लावारिस कुत्ते का हमला, युवक घायल
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: रामनगर क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक युवक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक संभल भी नहीं पाया था कि कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। इस घटना में युवक के पैर में दो जगह गहरे घाव हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया, जिसके बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रामपुर निवासी नदीम शनिवार शाम रामनगर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसके पैर में दो जगह काट लिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से खदेड़ा। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन और आवश्यक सीरम लगाया। लोगों का कहना है कि रामनगर क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.