Roorki News: रामनगर में निर्माणाधीन नाले का मंत्री बत्रा ने किया निरीक्षण
रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: रामनगर स्थित कचहरी रोड पर निर्माणाधीन नाले के कार्य का कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को नाले का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाले का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो सके और लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।मंत्री बत्रा ने कहा कि कचहरी रोड और आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.