Roorki News: रामनगर चौक के पास युवक से मारपीट
रुडकी, अगस्त 30 -- Roorki News: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर चौक के पास शनिवार रात पनियाला निवासी अमित के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बताया गया कि किसी बात को लेकर अमित और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित अमित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में रामनगर चौक के पास युवक से मारपीट यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में दो भाइयों में मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.