Roorki News: रात के अंधेरे में पुलिया निर्माण पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
रुडकी, सितम्बर 20 -- Roorki News: जसवावाला गांव में रात के अंधेरे में पुलिया निर्माण कराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य दिन के उजाले में कराया जाना चाहिए, ताकि कार्य की गुणवत्ता, इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री और निर्धारित मानकों की मौके पर निगरानी की जा सके। रात में निर्माण होने से कार्य की प्रक्रिया और गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में असमंजस बना हुआ है। ग्रामीण दीपक कुमार, बृजेश कुमार, गुलशेर, मोहित, रोहित, नौशाद और राजू ने संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर मौके पर अधिकारियों को भेजने और निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया निर्माण में विभाग की ओर से निर्धारित मानकों का पालन होना जरूरी है। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.