रुडकी, नवम्बर 16 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा नाजिया प्रवीन को सांत्वना पुरस्कार मिला। डॉ. नागेंद्र सिंह मेमोरियल पुस्तकालय रुड़की की ओर से 31 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका: पक्ष-विपक्ष विषय पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राखी पंचोला एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राम भरोसे ने दोनों छात्राओं को उनकी उपलब्धि ...