Roorki News: राजहंस कला मंदिर के दीपावली मिलन में कवियों ने बांधा समां
रुडकी, नवम्बर 5 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। राजहंस कला मंदिर की ओर से दीपावली मिलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, गीत-संगीत, चुटकुले और तंबोला आदि पेश किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद कवि पंकज गर्ग, महावीर सिंह और अफजल मंगलौरी ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ कर तालियां बटोरीं। पदाधिकारियों ने तीनों कवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सदस्यों ने गीत-संगीत, चुटकुले और तंबोला का आनंद लिया। संस्था अध्यक्ष विपिन सिंघल, सचिव अजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पारस गोयल ने सदस्यों को उपहार भेंट किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.