रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: क्षेत्र के रसूलपुर टोंगिया गांव के समीप बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग पर स्थित पुल की एप्रोच टूट जाने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से बुग्गावाला क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन सिडकुल स्थित विभिन्न कंपनियों में काम करने के लिए आते-जाते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से होकर अपने विद्यालय पहुंचते हैं। एप्रोच टूटने के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीण नीटू कुमार, प्रेम राठौर, डॉ. शादाब, आशिक इलाही, मुर्तजा,राजिक का कहना है कि कई दिनों से पुल की एप्रोच क्षतिग्रस्त है, लेकिन अभ...