रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। रसूलपुर टोंगिया गांव के समीप बिहारीगढ़-रोशनाबाद मार्ग पर पुल की ध्वस्त एप्रोच की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद एप्रोच को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। पुल की एप्रोच टूटने के कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ ही पैदल राहगीरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान एप्रोच की स्थिति और खराब हो गई थी। इससे मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। ग्रामीण लंबे समय से एप्रोच की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...