रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व पर रुड़की रोडवेज डिपो की आय में जबरदस्त उछाल आया। सामान्य दिनों में करीब सात लाख रुपये प्रतिदिन की आय करने वाले डिपो ने शुक्रवार को 10.30 लाख रुपये से अधिक की कमाई की। डिपो प्रबंधन के अनुसार यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही निजी बसों और डग्गामार वाहनों पर पुलिस-प्रशासन और एआरटीओ की सख्ती का भी रोडवेज को सीधा फायदा मिला। रक्षाबंधन को लेकर शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बड़ी संख्या में यात्री बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे। इस दौरान पुलिस और एआरटीओ की टीम ने रोडवेज परिसर के आसपास लगातार निगरानी रखी। यह भी पढ़ें- Shamli News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में रही भारी भीड़, महिलाओं-बच्चों को करनी पड़ी मशक्कत यह भी पढ़ें- Bijnor News: परेशानी: रक्षाबं...