Roorki News: रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने निकली बहनों को सवारी का इंतजार
रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों को कलियर में सवारी नहीं मिलने से घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। साबिर पाक के उर्स के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ने से वाहनों में भीड़ रही और बहनों को आने-जाने के लिए सवारी मिलने में दिक्कत हुई। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण, सुरक्षा और अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- राखी की डोर खींच लाई भाइयों के आंगन तक, सफर में बहनों ने झेली दुश्वारियां यह भी पढ़ें- Kashipur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.