Roorki News: रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: भगवानपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के स्थापना दिवस पर सिकंदरपुर भैंसवाल गांव स्थित अंबेडकर पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल ने किया। चिकित्सा टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर अमरीश कपिल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और इससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.