रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: लक्सर। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर की एनएसएस इकाई ने रैली निकालकर ग्रामीणों को रक्तदान के महत्व और मरीजों की जान बचाने में इसकी जरूरत बताई। साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। संस्थापक प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता और प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है। इस दौरान मीनू यादव, कशिश, अजूबा, नैंसी, साक्षी, शिवानी, पूनम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...