रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: झबरेड़ा। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम फाजिलपुर निवासी अमित मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार 22 जुलाई को वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव में तेजपाल की दुकान के सामने पहुंचते ही गांव के अजय ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...