Roorki News: रंगमहल में ब्राह्मण समाज ने किया हवन-यज्ञ
रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: खानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन परिवार की राजनीतिक सफलता की कामना को लेकर मंगलवार को रंगमहल लंढौरा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने हवन-यज्ञ किया। पंडित श्रवण कुमार ने कहा कि हवन-यज्ञ सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़ा अनुष्ठान है। शुभ कार्यों और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इसका विशेष महत्व माना जाता है। इसी भावना के साथ चैंपियन परिवार की सफलता और उज्जवल भविष्य की कामना को लेकर यज्ञ किया गया। पंडित रहतूलाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार यह धार्मिक आयोजन किया है। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, रानी देवयानी, कुंवर दिव्य प्रताप सिंह, राजे सिंह, राजे सिंह, पंडित मनोज शर्मा, गौतम शर्मा, श्रीपाल शर्मा, मोनू शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, ऋषिपाल शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.