Roorki News: योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर गिनाईं उपलब्धियां
रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत एसएस पब्लिक स्कूल हुसैनपुर में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कुशलपाल सैनी के संयोजन में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने किया। इस दौरान राकेश गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से देश के विकास को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.