रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से सेंट जेपी स्कूल में युवा महोत्सव का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लाल सिंह सैनी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने की। ब्लॉक कमांडर धूम सिंह भी मौजूद रहे। महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, एकल लोक नृत्य, कविता लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: जिला स्तरीय युवा उत्सव का आगाज, प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...