रुडकी, अगस्त 19 -- Roorki News: एक युवक ने तीन लोगों पर बहन के साथ मारपीट कर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मंगलवार को साबरी सराय रेलवे स्टेशन रोड, रुड़की निवासी समीर ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन के साथ दस अगस्त को मोहम्मदपुर गांव में जाबिर, शबनम और अर्सलान निवासी मोहम्मदपुर, रुड़की ने मारपीट की थी। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट करने के बाद उसे जबरन जहर खिला दिया था। घटना के बाद बहन की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- युवती सहित तीन ने खाया जहरीला पदार्थ जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। पीड़ित ने अब पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कोतव...