Roorki News: युवती संदिग्ध हालात में लापता, केस दर्ज
रुडकी, नवम्बर 6 -- Roorki News: रुड़की। एक युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बेटी घर से बाहर गई थी। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं आई। उसकी आसपास रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.