Roorki News: युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: मंगलौर। क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मुंडेट निवासी मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी 16 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहाँ पता करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि लापता युवती की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.