रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: ​मंगलौर। क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। ​ग्राम मुंडेट निवासी मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी 16 जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों के यहाँ पता करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली।​ पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि लापता युवती की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...