Roorki News: युवती की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम
रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: मंगलौर। लापता युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस से गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री दो अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने की आशंका जताई गई है। उन्होंने पुलिस से अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की मांग की। पुलिस ने मामले में दर्ज गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया है। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.