रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: ​मंगलौर, संवाददाता। एक युवक को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने लाखों रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​ ओम विहार दिल्ली रोड निवासी अर्चित त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ठगों ने अपनी असली पहचान छिपाकर और खुद को कोई अन्य व्यक्ति बताकर पीड़ित से संपर्क किया। जालसाजों ने पीड़ित को पूरी तरह से भ्रमित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का सहारा लिया, जिसे उन्होंने असली की तरह पेश किया। ​ठगों की सोची-समझी साजिश और फर्जी दस्तावेजों को सच मानकर पीड़ित अर्चित त्यागी उनके झांसे में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...