Roorki News: युवक से मारपीट में छह नामजद समेत अन्य पर मुकदमा
रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरियापुर दयालपुर गांव में युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव निवासी ओमपाल का 19 वर्षीय बेटा कुलवीर शनिवार दोपहर करीब एक बजे रविदास मंदिर से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद सादिक, शहबान, हारुन, साहून, समद और तसलीम समेत अन्य लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राजेश ने कुलवीर को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.