Roorki News: युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: मंगलौर। एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के बिना बताए घर से चले जाने और वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम थिथौला निवासी इरशाद ने बताया कि उसका 31 वर्षीय भाई रियासत 28 सितंबर की सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.