Roorki News: युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: मंगलौर। क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट से एक 21 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट निवासी केशव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र आर्यन गत 6 जुलाई की तड़के घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मानसिक रूप से कमजोर युवक घर से लापता, तलाश में जुटी पुलिस यह भी पढ़ें- Haldwani News: नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.