Roorki News: युवक पर हमला, बाइक में भी की तोड़फोड़
रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: रुड़की। चार युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने युवक का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और डंडों से हमला कर उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर निवासी शिवम रविवार रात किसी काम से सेक्टर रोड की ओर गया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह पनियाला रोड पर पहुंचा तो रास्ते में पहले से चार युवक बाइक लेकर खड़े थे। युवकों ने शिवम का रास्ता रोक लिया। बाइक रोकते ही आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसका मोबाइल छीन लिया और सड़क पर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से शिवम पर हमला कर दिया। शिवम के शोर मचाने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.