रुडकी, जुलाई 3 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। स्टोन क्रशर पर अपने पैसे और जमीन की रजिस्ट्री के संबंध में गए युवक पर फायरिंग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव निवासी अशरद पुत्र मोहम्मद कासिम ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक जुलाई को शाम लगभग छह बजे शुभम चौधरी, इसरार और नसरत अली के साथ स्टोन क्रशर पर अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने तथा दिए गए पैसे वापस लेने की बात करने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों, जिनमें अदनान, आबाद, साजिद तथा लगभग 20 अन्य लोग शामिल थे ने देसी कट्टों, पिस्टल और धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: स्टो...