Roorki News: युवक पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ केस
रुडकी, अगस्त 7 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। नारसन क्षेत्र में दिनदहाड़े कार सवार युवक पर दो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पीडित ने रंजिश को लेकर सोशल मीडिया पर धमकिया देने भी आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में टिकौला निवासी मोनू उर्फ अक्षय ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब 12:23 बजे अपने साथी नीतू के साथ कार से नारसन की ओर जा रहा था। आरोप है कि नारसन के पीछे जंगल वाले क्षेत्र में एक बाइक पर सवार टोनू और उसका मेरठ निवासी भांजा उनकी कार के सामने आ गए और बाइक खड़ी कर रास्ता रोक लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.