रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: लक्सर। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने व तमंचे से गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस में मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दीं हैं। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र दिसंबर में लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के राजा पुत्र पवन, टीपू पुत्र पप्पू व जीतू पुत्र नीतू नशेड़ी व आवारा किस्म के युवक हैं। नशे की हालत में आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि 18 मई को वह अपने घर के सामने खड़ा था। नशे की हालत में तीनों ने मोटरसाइकिल से उसे टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...