रुडकी, सितम्बर 20 -- Roorki News: एक युवक पर कुछ युवकों ने डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पश्चिमी अंबर तालाब निवासी पारस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से सुनहरा रोड आया था। इस बीच उससे रंजिश रखने वाले दो युवकों ने घेर लिया और गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि दोनों युवकों ने डंडे से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर युवक धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, धमकी देकर भागे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...