Roorki News: युवक पर छेड़खानी करने का आरोप
रुडकी, अगस्त 1 -- Roorki News: लंढौरा। महिला ने गांव के ही युवक पर पुत्री के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकारपुर निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का एक युवक आये दिन उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करता है। इसका विरोध करने पर आरोपी युवक मारपीट पर उतर आता है। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में अगर शिकायत सही पाई जाती है तो आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- महिला के साथ मारपीट, बचाव करने आई बेटी के साथ छेड़खानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.