रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: कलियर। एक गांव निवासी महिला ने युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की ससुराल उनके गांव में है। ससुराल में आने-जाने के दौरान उक्त व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी के संपर्क में आया। आरोप है कि उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 24 सितंबर को किशोरी बिना बताए घर से चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...