रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: झबरेड़ा। झबरेड़ी कलां गांव में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 21 वर्षीय अक्षित पुत्र योगेश मार्सल के फांसी लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- झबरेड़ा में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...