Roorki News: युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अगस्त 27 -- Roorki News: रुड़की। पुलिस ने बेलड़ा में युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा में मंगलवार की शाम सहबान को तालाब किनारे गांव निवासी रिहान ने गोली मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपी रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि बुधवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर का देसी तमंचा और खाली कारतूस बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- Roorki News: बेलड़ा में युवक को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.