Roorki News: युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
रुडकी, जुलाई 10 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। युवक के साथ मारपीट करने तथा तमंचे से गोली मारकर घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रणसूरा गांव निवासी अकरम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कुछ दिन पहले साजिद के साथ गांव के शौकीन आदि ने मारपीट की थी, जिसका मुकदमा लक्सर कोतवाली में दर्ज हो चुका था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 13 मई को शाम करीब 7 बजे शौकीन, मुस्लिम, शमशाद, रईस, रिजवान, गुफरान, मुरसलीन, तस्लीम, परवेज और याकूब निवासी रणसूरा, हाथों में तमंचे और धारदार हथियार लेकर उसके चाचा जाहिद के जंगल स्थित घर पर पहुंच गए और घर को घेरकर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान खुर्शीद की कमर में गोली लग गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.