रुडकी, अक्टूबर 2 -- Roorki News: रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 सितंबर को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी लेकिन नहीं लौटी। इस बीच उन्हें पता चला कि बेटी को आखिरी बार शाहरुख निवासी पुहाना के साथ देखा गया था। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...