Roorki News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: कस्बे के केशव नगर मोहल्ले में करीब 20 दिन पहले हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता ने मोहल्ले के एक युवक पर बेटे को घर से ले जाकर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक का बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। केशव नगर मोहल्ला निवासी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा अमित 26 सितंबर को घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का कार्तिक अपने कुछ दोस्तों के साथ अमित को घर से ले गया। इसके बाद अमित वापस नहीं लौटा। अगले दिन उन्हें जानकारी मिली कि अमित का शव मोहल्ले में ही एक मकान में पड़ा हुआ है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके हाथ-पैर टूटे हुए थे और सिर पर चोट के निशान थे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.