Roorki News: युवक का गला घोंटने का प्रयास, चेन और 15 हजार लूटने का आरोप
रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: एक युवक के साथ मारपीट कर कपड़े का फंदा बनाकर गला घोटने का की कोशिश करने और सोने की चेन और 15 हजार रुपये की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर के आंबेडकर नगर, वार्ड नंबर एक निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ सतबीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 अक्तूबर को परविंदर निवासी ग्राम पिपली और उसके साथ मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कपड़े का फंदा बनाकर उनका गला घोंटने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उनकी सोने की चेन और 15 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली गई। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.