Roorki News: युवक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार
रुडकी, सितम्बर 26 -- Roorki News: भगवानपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम सिकरौढा जाने वाले संपर्क मार्ग के पास पहुंची। वहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जावेद निवासी खेलड़ी, भगवानपुर बताया। वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल दत्त ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.