Roorki News: युवकों के दो गुट भिड़े, बाइक में तोड़फोड़
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: रंजिश को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवक की बाइक में तोड़फोड़ भी कर दी। लोगों के पहुंचने पर युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर के पास शनिवार को दो युवकों के गुट आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में गाली गलौज हो गई और मामला इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के एक युवक की बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होता देख युवक मौके से अपनी-अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस दोनों गुटों के युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों गुट आमने-सामने आ चुके हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.