Roorki News: मौसम बदलते ही बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप
रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: लक्सर,संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में वायरल फीवर के साथ नजला-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज वायरल फीवर की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सैयद रफी अहमद के अनुसार, इन दिनों सुबह और शाम मौसम में ठंडक रहती है, जबकि दोपहर के समय गर्मी हो रही है। तापमान में इस तरह के उतार-चढ़ाव से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कई लोग गर्मी महसूस होने पर पंखे या एसी की ठंडी हवा में सोते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण की समस्या बढ़ सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.