रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। मौसम बदलने से सीएचसी में रोजाना सौ से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग रही है। अस्पताल के प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रतिदिन सौ से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया कि अधिकांश मरीजों में मौसम बदलने के दौरान होने वाले वायरल संक्रमण जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...