रुडकी, सितम्बर 1 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पिछले कई दिनों से सुबह-शाम तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते क्षेत्र में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। निजी डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों एक ही परिवार के कई सदस्य बुखार की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव और तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मरीजों में बुखार के साथ सर्दी, खांसी, शरीर में दर्द, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत सामने आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...