रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने तथा दोपहर में गर्मी और उमस बने रहने से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद के अनुसार, इन दिनों खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ी है। कई मरीजों में खांसी जल्दी ठीक नहीं हो रही है और एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक बनी रह रही है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: डोईवाला में बढ़े फ्लू के मरीज, रोजाना 300 से अधिक की ओपीडी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...