Roorki News: मोहनड्रो नदी में अवैध खनन के आरोप पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। बंजारेवाला में सोमवार को मोहनड्रो नदी में कथित अवैध खनन के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि एक स्टोन क्रशर संचालक की ओर से मोहनड्रो नदी क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से खनन कराया जा रहा था। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में शासन के निर्देशानुसार खनन गतिविधियां बंद हैं, इसके बावजूद भारी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खनिज सामग्री का उठान किया जा रहा था। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खनन में लगे वाहन चालक मशीनें छोड़कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.